एप्पल न्यूज़, शिमला
प्रदेश में 14 वीं विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीती शाम 17 प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, इंदौरा से मलेंदर राजन ,देहरा से डॉ राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सिपहिया, कांगड़ा से सुरेंद्र सिंह काकू, आनी से बंसी लाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, जोगिन्दरनगर से सुरेंद्र पाल ठाकुर, धर्मपुर से चंद्रशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंदर कुमार भुट्टो, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा और शिमला शहरी से हरीश जनार्था को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के मुख्य चुनाव प्रभारी एवं महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों के नामों की सूचि जारी की गई है। कांग्रेस की 5 सीटों पर अभी भी टिकट जारी होना शेष है।
पढ़े किसे मिला टिकट
