IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बज रही है, लगता है कोई जिदंगी का किरदार अच्छे से निभा के चला गया- इरफान खान

4

राज्यपाल ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया

एप्पल न्यूज़, न्यूरो

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिनका बुधवार प्रातः मुम्बई में देहान्त हो गया।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि इरफान खान एक प्रतिभाशाली कलाकार थे, जिनके अभिनय ने फ़िल्म जगत में अलग पहचान कायम की। उन्होंने भारतीय फिल्म जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो हमेशा याद रहेगा।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार की इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

\"\"

मुख्यमंत्री ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनका आज प्रातः मुम्बई में देहान्त हो गया।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इरफान खान एक बेहतरीन कलाकार थे, जिनके अभिनय के अनूठे हुनर और अपने किरदार के सजीव चित्रण को हमेशा याद किया जाएगा। उनके दमदार अभिनय के कारण उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी आखिरी फिल्म ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ में पिता के किरदार को फिल्म प्रेमियों ने बहुत सराहना दी, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी कठिनाई और परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार की इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बज रही है, लगता है कोई जिदंगी का किरदार अच्छे से निभा के चला गया।

शायद यह जीवन में पहली बार है कि किसी फ़िल्मी सितारे के जाने पर हम सभी की आँखें नम हुई है।
उनकी आखिरी फिल्म \”अंग्रेज़ी मीडियम\” एक बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म रही। वह शायद भारतीय सिनेमा की एक यादगार फ़िल्म रहेगी।
उनकी ही एक और खूबसूरत फ़िल्म \”कारवां\” के गीत के बोल हैं- सब रुक सा गया, वक़्त थम सा गया.
\”लाइफ ऑफ पाई\” में वे कहते हैं, उसके जाने के दुःख से ज़्यादा इस बात का दुःख था कि अल विदाई घड़ी में आख़िरी बार पलटकर देखा तक नहीं उसने.. !
इरफ़ान खान को अपनी वालिदा से कितनी मोहब्बत थी इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वे अपनी माँ से 3 दिन भी दूर नहीं रह पाए और चले गए उनके साथ ही एक दूसरी दुनिया मे।
अलविदा #इरफ़ान…??

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार कच्चे माल और तैयार उत्पाद की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैः मुख्यमंत्री

Wed Apr 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार कच्चे माल और तैयार उत्पादों की निरंतर आपूर्ति सुुनिश्चित करने के अलावा उद्योगपतियों को उनकी इकाइयों के सुचारू संचालन के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सिरमौर के काला […]

You May Like