मोदी राज में महिलाओं पर अत्याचार का बढ़ा ग्राफ
एप्पल न्यूज़, शिमला
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार का रिकॉर्ड बना है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़े ग्राफ के विरोध में अब महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने नारा दिया था कि ‘ बहुत हुआ महिला पर अत्याचार, अब की बार मोदी सरकार’। मगर पिछले 5 साल में बलात्कार व महिलाओं पर अन्य अत्याचार के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार अब कभी नहीं मोदी सरकार।

ऐसे में जब हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों में महिलाओ के खिलाफ अपराध बढ़े है। हिमाचल में गुड़िया मामले को भाजपा ने बहुत उछाला था पर अब हिमाचल में भाजपा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था चरमराई है पीड़ित महिलाओं व बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए सरकार कोई पुख्ता कदम नहीं उठा रही है। सुष्मिता देव ने सवाल उठाए कि बिलासपुर में बच्ची से दुष्कर्म शिमला में चलती गाड़ी में युवती से दुष्कर्म मामले में राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए? 2017 में गुड़िया दुष्कर्म मामले का राजनीतिकरण किया, अब लोकसभा चुनाव में बढ़े ऐसे मामलों के बारे में क्या जवाब है?
उन्होंने कहा कि मोदी राज में देश के अन्य राज्यों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं हरियाणा में पीड़ित महिला ने मैजिस्ट्रेट के सामने जाकर मामला वापिस ले लिया , ऐसी क्या वजह है?
उन्होंने कहा पीएम मोदी बौखला गए है, इसलिए इधर उधर की बात कर रहे हैं। देश के मुद्दों पर उनके पास कोई जवाब नहीं है।
पीएम के पास न तो मंहगाई, न ही बेरोजगारी न तो आर्थिक स्थिति को लेकर जवाब है। पीएम इन मुद्दो पर बात न कर कांग्रेस के नेताओं पर हमला बोलते है। पीएम बौखलाहट में असल मुद्दों पर बात न कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे है। इन चुनावों में बीजेपी को हार सामने नज़र आ रही है। कांग्रेस इस बार देश मे सरकार बनाएगी क्योंकि महिलाओं का अधिकतर वोट कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है।
उन्होंने सीएम जयराम को नसीहत दी कि राहुल गांधी के लिए अश्लील बयानबाजी करना छोड़ दें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की अनुमति के बाद शिमला और बिलासपुर की रेप की घटना को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन करेगी।