एप्पल न्यूज़, शिमला
बिलासपुर सदर से वर्ष 2012 में विधान सभा का निर्दलीय चुनाव लड़ चुके जितेन्द्र चंदेल की आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी में वापसी के आदेश जारी कर दिये। गौरतलब है कि 2012 के बाद जितेन्द्र चंदेल हाशिये पर चले गये थे और भाजपा नेता उनको भाजपा में मिलाने की पुरजोर कोशिश कर रहे थे, किन्तु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कमान संभालने के बाद की गई आ अब घर लौट चलें की घोषणाा के तहत आज लम्बे इंतजार के बाद जितेन्द्र चंदेल ने फिर से कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में पूर्ण आस्था जताई है।

इससे पहले भी राठौर के इस मिशन के तहत पूर्व मे कांग्रेस से निष्कासित नेताओं की घरवापसी हो चुकी है और ये क्रम लगातार जारी है। जितेन्द्र चंदेल के कांग्रेस पार्टी में आने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पाटी को लोक सभा चुनावों में इसका लाभ मिलेगा क्योंकि जितेन्द्र चंदेल पूवर में जिला परिषद सदस्य] युवा कांग्रेस कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलासपुर सदर के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के निर्वाचित सदस्य के अहम पदों पर पार्टी की सेवा कर चुके हैं और क्षेत्र में इनकी मजबूत पकड़ है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के प्रयासों से इससे पहले हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवा कर भाजपा को जोर का झटका धीरे से दीया है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीन मर्तबा सांसद रह चुके सुरेश चंदेल ने भाजपा को अलविदा कर कर करारा झटका दिया था। चंदेल से पूर्व भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कई भाजपा नेता कांगेस पार्टी में शामिल हो चुके है।