बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शिमला पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद संबित पात्रा ने हिसाब मांगे हिमाचल के तहत पत्रकारों से रूबरू हुए।
प्रेस वार्ता में संबित पात्रा ने कहा कि वीरभद्र सिंह जब केंद्र में मंत्री थे उस समय एक बड़े घोटाले के चलते कांग्रेस ने केन्द्रीय सरकार से निष्कासित किया और हिमाचल में घोटाले करने के लिए हिमाचल भेज दिया।
उन्होंने कहा कि घोटालों का हिसाब हिमाचल सरकार को ही नही बल्कि राहुल गांधी और सोनिया ग़ांधी को भी देना पड़ेगा।
संबित पात्रा ने कहा कि हिमाचल में वीरभद्र सिंह से हजारों करोड़ों में घोटालों का हिसाब जनता जनता अवश्य लेगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग माफिया, शराब माफिया तथा वन माफिया पूरी तरह फैला हुआ है जिसका मुख्य केन्द्र वीरभद्र सिंह हैं।
पात्रा ने कहा कि जिस तरह सारी नदिया समंदर में मिलती है ठीक उसी तरह हिमाचल प्रदेश के सारे माफिया वीरभद्र में मिल जाते है।
संबित पात्रा ने कहा कि ड्रग माफिया से युवको को दूर रखना हमारा कर्तव्य है लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार ने माफिया राज इसका सबसे बड़ा माफियाओं की जड़ वीरभद्र है।
इसके इलावा हिमाचल सरकार रिटायर, टायर्ड और हायर्ड अफसर हिमाचल प्रदेश को चला रहे इससे साफ जााहिर हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश किस और जा रहा है।