झाकड़ी के डोई गाड में उधार के पैसों को लेकर विवाद में चलाई “गोली”, आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी/रामपुर बुशहर
जिला शिमला के पुलिस थाना झाकड़ी में दिनांक 22.02.2026 को शिकायतकर्ता राजेश डोगरा निवासी गाँव कोटी, डा० धार-गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला की शिकायत पर अभियोग संख्या 15/2026 दर्ज किया गया है।

यह मामला धारा 109, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 25 शस्त्र अधिनियम, 1959 के तहत पंजीकृत किया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को वह अपने साथियों अनिल कुमार, सुमित तथा पियूष के साथ ऑल्टो कार में गाँव शनेरी से अपने घर गाँव कोटी लौट रहे थे।

बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने एक दिन पूर्व सुरेश कुमार शर्मा पुत्र प्रेम लाल शर्मा निवासी गाँव फुंजा, डा० मझेवली, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला से उधार दिए गए रुपयों की मांग की थी।
दिनांक 22 फरवरी को लगभग 11:30 बजे दिन के समय डोई गाड (नाला) के समीप दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी सुरेश कुमार शर्मा ने अपनी गाड़ी में रखे आग्नेयास्त्र से शिकायतकर्ता पर गोली चला दी। उस समय शिकायतकर्ता अपनी कार में बैठा हुआ था।

गोली चालक सीट के पीछे वाली खिड़की के शीशे से टकराई, जिससे शीशा टूट गया और उसका एक कण शिकायतकर्ता को लगा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायालय रामपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
घटनास्थल पर SFSL Junga की विशेषज्ञ टीम पहुंचकर भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर रही है। आरोपी द्वारा उपयोग किए गए हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है तथा उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मामले में पुलिस द्वारा गहन जांच जारी

Share from A4appleNews:

Next Post

इंदिरा गांधी मातृ-शिशु संकल्प योजना पर व्यय होंगे 207 करोड़, कुपोषण मुक्त समाज की महत्त्वाकांक्षी पहल

Tue Feb 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मातृ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने 207.11 करोड़ रुपये की लागत से इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत छह वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती […]

You May Like