file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना का दौरा किया, प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा है नए कीर्तिमान: राज्यपाल
देश की ऊर्जा आवश्यकताओं तथा विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को साकार करने में नाथपा झाकड़ी परियोजना निभा रही है महत्त्वपूर्ण भूमिका

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी/रामपुर बुशहर

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा संचालित 1500 मेगावाट क्षमता वाली नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना (एनजेएचपीएस) का दौरा कर परियोजना की परिचालन दक्षता और देश की ऊर्जा अधोसंरचना और आवश्यकता की पूर्ति में  इसके योगदान की समीक्षा की।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक राजीव कपूर ने राज्यपाल को परियोजना की विद्युत उत्पादन क्षमता, परिचालन संबंधी उपलब्धियों तथा तकनीकी प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


उन्होंने राज्यपाल को अवगत करवाया कि जलविद्युत परियोजनाओं में उपयोग होने वाले कई महत्त्वपूर्ण अत्याधुनिक उपकरणों को पहले विदेश से आयातित किया जाता था, लेकिन वर्तमान में अब इनका निर्माण स्वदेशी रूप से किया जा रहा है। यह उपलब्धि देश में स्वदेशी विनिर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में हुई उल्लेखनीय प्रगति को प्रदर्शित कर रही है।
इस उपलब्धि को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी नवाचारों के माध्यम से भारत स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए अत्याधुनिक उपकरणों के निर्माण में देश की बढ़ती क्षमता आयात पर निर्भरता कम करने और भारत को तकनीकी रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प को प्रदर्शित करती है।


जल विद्युत को स्वच्छ भविष्य का अभिन्न अंग बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका प्रभावी दोहन राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सतत विकास और आर्थिक समृद्धि को भी गति प्रदान कर सकता है।
उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी जैसी परियोजनाएं देश की निरंतर बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


राज्यपाल ने परियोजना के सुचारू संचालन और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को बनाए रखने के लिए एनजेएचपीएस की पूरी टीम के समर्पण, व्यावसायिक दक्षता और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने तकनीकी नवाचार, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता देने पर भी बल दिया।
राज्यपाल ने परियोजना प्रबंधन, इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनसे राष्ट्र निर्माण में इसी समर्पण, प्रतिबद्धता और कार्यनिष्ठा के साथ निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News