file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

आजादी के बाद डोडरा क्वार में पहली बार मनाया गया महिला दिवस

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, डोडरा क्वार शिमला

आज हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें उपमंडल दण्डाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा, डॉ अक्षिता, डॉ सचिन एमओ क्वार विशेष रूप में शामिल रहे।

इस उपलक्ष पर डोडरा क्वार के महिला मंडल के सदस्य तथा अन्य महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया।
महिला मंडल कितेरवाड़ी की प्रधान निर्मला चौहान ने अपने संबोधन में बताया की अपने जीवन में तथा डोडरा क्वार में पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस में महिलाओं ने नशे के विरुद्ध इस दिवस को मनाने का आज निर्णय लिया क्योंकि यह क्षेत्र भी नशे की चपेट में है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश व पूर्व प्रधान शंकर ध्यान ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी महिलाओं ने नाटी का भी आयोजन किया तथा लोकगीतों को भी गाया।
उपमंडल दण्डाधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने इस उपलक्ष्य पर सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि डोडरा क्वार में आजादी के बाद पहली बार मनाया जा रहा है।

उन्होंने महिलाओं के उत्साह की सराहना की उसके साथ आज के दिन भी महिलाओं ने जो नशे के विरुद्ध अपने अभियान को ज़ोर देने के लिए कार्य किया वो बहुत सराहनीय है।
इस अवसर पर महिला मंडल कितरवाड़ी, कटोल, पुजारली और ज्यूराडी की प्रधानों ने भी अपने कार्यक्रम दिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

जहां भी मेडल देने गया हर जगह लड़कियां ही मिली अव्वल, नारी है सहनशीलता, समर्पण, स्नेह की मूर्ति- जयराम ठाकुर

Sat Mar 8 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शिमला के कालीबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश की मातृ शक्ति को समर्पित सरकार है। नारी उत्थान […]

You May Like

Breaking News