file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

पंकज राय ने संभाला HPERC के अध्यक्ष का पदभार, मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नवनियुक्त अध्यक्ष को दिलाई शपथ
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला /शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (HPERC) के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


मुख्यमंत्री ने पंकज राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त अध्यक्ष पूरी निष्ठा, ईमानदारी और व्यावसायिक दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में नियामक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News