file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

कांग्रेस पार्टी ने शिमला शहर के लिए कुछ किया है तो उसका ब्यौरा जनता के सामने रखें- जयराम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम शिमला में प्रचार करते हुए कहा की बालूगंज का हर नागरिक मुझसे परिचित है और इस वार्ड को विकासशील बनाने के लिए भाजपा ने शानदार काम किए है।

निश्चित तौर पर हमारी पूर्व पार्षद का इसमें अहम योगदान रहा है।

मुझे विश्वास है कि बालूगंज वार्ड के मतदाता इस बार भी ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा को क्षेत्र की सेवा करने का मौका देंगे।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी तो उन्होंने शिमला के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और पिछले 5 साल में भाजपा शासित नगर निगम ने करोड़ों के काम कर शिमला को अभूतपूर्व विकास दिया ।

कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के बीच जाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं अगर कांग्रेस पार्टी ने शिमला शहर के लिए कुछ किया है तो उसका ब्यौरा जनता के सामने रखें।

उन्होंने कहा की शिमला नगर निगम क्षेत्र में और स्थान चयनित कर रैन बसेरा और लेबर हाॅस्टल बनाने का प्रयास करेंगे जिससे दिहाड़ीदारों, मजदूरों और अपना रोजगार करने वालों को आश्रय मिल सकेगा। 

शिमला नगर कि विभिन्न स्थानों पर मैरेज पैलेस (शादी घरों) का निमार्ण करेंगे जिसमें सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध होगी।

सोलर सिस्टम को बढ़ावा देंगे तथा यथासंभव अधिकतर छतों पर सोलर पैनल सबसीडि के आधार लगायेंगे। 

भाजपा सरकार की योजना के अनुसार दाड़नी के बगीचे में बनाई जाने वाली सब्जी मण्डी – अनाज मण्डी के कार्य को गति देते हुये जल्दी पूरा करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला शहर को बनाया जाएगा आधुनिक व सुव्यवस्थित, अब निगम भी कांग्रेस का ही बनेगा- प्रतिभा सिंह

Fri Apr 28 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शिमला शहर को आधुनिक व सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि शिमला पहाड़ो की रानी का अंतरराष्ट्रीय वैभव फिर से बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। आज शिमला नगर निगम के विभिन्न वार्डो लोअर बाजार,जाखू,संजोली […]

You May Like

Breaking News