file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

ठियोग-कोटखाई में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर हरियाणा से गिरफ्तार, 49 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन बरामद

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

पिंजौर में रहकर हिमाचल के युवाओं तक पहुंचा रहा था नशा, पहले भी ND&PS एक्ट के तहत दर्ज हैं दो मामले
एप्पल न्यूज़, कोटखाई /शिमला

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठियोग-कोटखाई क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को हरियाणा के पिंजौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 49 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा/हेरोइन, 1,02,500 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की है। इस मामले में अब तक कुल करीब 72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया जा चुका है।ठियोग-कोटखाई में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर हरियाणा से गिरफ्तार, 49 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन बरामदपिंजौर में रहकर हिमाचल के युवाओं तक पहुंचा रहा था नशा, पहले भी ND&PS एक्ट के तहत दर्ज हैं दो मामलेशिमला। जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठियोग-कोटखाई क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को हरियाणा के पिंजौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 49 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा/हेरोइन, 1,02,500 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की है। इस मामले में अब तक कुल करीब 72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया जा चुका है।

पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 170/2026, दिनांक 13 नवंबर 2026 को धारा 21 व 29 ND&PS एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस ने 12 नवंबर को कार्रवाई करते हुए पपिल भूषण (37) और सुरेश (39), निवासी तहसील कोटखाई, जिला शिमला को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ था।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और कॉल डिटेल के विश्लेषण में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी ओमकार उर्फ ओमी पुत्र तुलसी राम, निवासी ठियोग, से फोन के माध्यम से चिट्टा खरीदते थे। ओमकार वर्तमान में हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में रह रहा था और आरोपी उसे नशे की खेप का भुगतान नकद में करते थे।
इस जानकारी के आधार पर शिमला पुलिस की टीम ने पिंजौर में दबिश देकर 15 नवंबर को ओमकार उर्फ ओमी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ठिकाने की तलाशी के दौरान 49 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा/हेरोइन, 1,02,500 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि ओमकार उर्फ ओमी के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में वर्ष 2021 के दौरान ND&PS एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पिंजौर में रहकर ठियोग-कोटखाई क्षेत्र के युवाओं तक बड़े स्तर पर चिट्टे की सप्लाई पहुंचा रहा था।
मुख्य सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी बढ़ोतरी
शिमला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक बाहरी राज्यों से 94 मुख्य नशा सप्लायरों को विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में 8 और वर्ष 2024 में 15 मुख्य सप्लायरों की ही गिरफ्तारी हुई थी।
इसी तरह बैकवर्ड लिंकेज विकसित कर अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई में भी उल्लेखनीय तेजी आई है। वर्ष 2026 में अब तक 70 अंतरराज्यीय नेटवर्कों को ध्वस्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि वर्ष 2025 और 2024 में ऐसे केवल 4-4 नेटवर्कों को ही ध्वस्त किया जा सका था।
शिमला पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान अब केवल स्थानीय स्तर पर नशे की खेप बरामद करने और छोटे तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से मुख्य सप्लायरों और अंतरराज्यीय नेटवर्क तक पहुंचकर पूरे तंत्र को ध्वस्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News