IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ठाकुर कुंज लाल दामोदरी देवी न्यास कुल्लू ने माॅस्क के लिए वितरित किया 2000 मीटर कपड़ा-रजनी ठाकुर

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

ठाकुर कुंज लाल दामोदरी देवी ठाकुर चेरिटेबल ट्रस्ट ने मनाली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न महिला मण्डलों व स्वंय सहायता समूहों को मास्क बनाने के लिए अभी तक 2000 मीटर काॅटन का कपड़ा उपलब्ध करवाया है। यह जानकारी ट्रस्ट की अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने दी। वह आज मनाली परिधि गृह में इस संबंध में महिला प्रतिनिधियों से बातचीत कर रही थी।

उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक कोरोना काल में लोगों को मास्क उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा न्यास के माध्यम से उन सभी लोगों को अस्पतालों में जाकर माॅस्क, सेनेटाईजर, मिठाई इत्यादि वितरित की जा रही है जो कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं।  
   रजनी ठाकुर ने कहा कि उनके ट्रस्ट ने 2020 के दौरान भी संकट के इस दौर में मनाली विधानसभा क्षेत्र व जिला के अन्य भागों में महिला मण्डलों को 40 हजार मीटर काॅटन का कपड़ा मास्क बनाने के लिए उपलब्ध करवाया था। महिला मण्डलों ने माॅस्क बनाकर अपने अपने गांवों के लोगों में वितरित किए हैं।

उन्होंने कहा कि न्यास के माध्यम से पिछले साल हजारों प्रवासी मजदूरों व जिला के जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाया गया था। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि संकट के इस दौर में मानवता की सेवा के लिए खुलकर आगे आएं और जरूरतमंदों की यथासंभव सहायता करें।
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा धनेश्वरी ठाकुर, अध्यक्ष नगर परिषद मनाली चमन कपूर, मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह, महामंत्री ठाकुर दास सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

किसान संघर्ष समिति बर्फबारी, ओलावृष्टि व वर्षा से सेब, फलों व फसलों को हुई भारी क्षति पर चिंतित, ऋण वसूली पर रोक लगाए सरकार दे राहत

Wed May 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाकिसान संघर्ष समिति पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बर्फबारी, भारी ओलावृष्टि व वर्षा से सेब तथा अन्य फलों व फसलों को हुई भारी क्षति पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है तथा सरकार से मांग करती है कि इस क्षति का तुरन्त आंकलन कर बागवानों को इसका मुआवजा […]

You May Like

Breaking News