file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

रामपुर में भाजपा पूर्व प्रत्याशी कौल नेगी का SC प्रमाण पत्र रद्द, SDM ने जारी किए आदेश, पूर्व IAS अधिकारी प्रेम सिंह दरैक की अपील पर फैसला

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में क्षेत्राधिकार और सत्यापन संबंधी खामियां पाई गईं
एप्पल न्यूज़, शिमला /रामपुर बुशहर

विधायक नंद लाल के निधन के बाद रामपुर विधानसभा क्षेत्र में संभावित उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे कौल नेगी का अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण पत्र रद्द किए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व भाजपा नेता एवं सेवानिवृत्त IAS अधिकारी प्रेम सिंह दरैक की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए एसडीएम (सिविल) रामपुर ने प्रमाण पत्र रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले से कौल नेगी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
प्रेम सिंह दरैक ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि एसडीएम रामपुर की ओर से पारित आदेश में तहसीलदार रामपुर द्वारा 29 अक्टूबर 2022 को जारी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही 16 अगस्त 2022 को जारी कौल नेगी का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र भी रद्द कर दिया गया है।

एसडीएम ने तहसीलदार रामपुर को निर्देश दिए हैं कि प्रमाण पत्र रद्द किए जाने की कार्रवाई को राजस्व रिकॉर्ड और ऑनलाइन पोर्टल में भी दर्ज किया जाए। आदेश के मुताबिक, कौल नेगी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जिला किन्नौर के सक्षम अधिकारी के समक्ष दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किन्नौर जिला के राजस्व अधिकारियों द्वारा आवश्यक जांच और सत्यापन किया जाना अनिवार्य होगा।
प्रेम सिंह दरैक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह कौल नेगी के खिलाफ कथित फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवाने के मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाएंगे। उन्होंने इस प्रकरण में पूर्व भाजपा सरकार पर कौल नेगी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मामला अनुसूचित जाति के अधिकारों से जुड़ा हुआ है।
इस घटनाक्रम के बाद रामपुर की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। विधायक नंद लाल के निधन के बाद संभावित उपचुनाव की चर्चाओं के बीच कौल नेगी के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को रद्द किए जाने का मामला राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News