अदाणी सीमेंट फैक्टरी विवाद पर सुक्खू सख्त- “लोगों के हितों की रक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”- मध्यस्थता से सुलझाएं मामला- नरेश

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की दो सीमेंट फैैक्टरियों में उपजे विवाद को मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने गम्भीरता से लिया है और उच्चाधिकारियों को बातचीत के माध्यम से इस विवाद के त्वरित निपटारे के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

एक प्रेस वक्तव्य में नरेश चौहान ने कहा कि इस विवाद की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली से ही पूरा ब्यौरा प्राप्त किया और मुख्य सचिव को विभिन्न पहलुओं पर कार्रवाई के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियां क्यों बनी और फैक्टरी प्रबन्धन और विभिन्न ट्रक ऑपरेटरयूनियनों के मध्य विवाद के कारणों की पहचान कर इसके हल के लिए त्वरित कदम उठानेके भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

इसके लिए दोनों जिलों के उपायु क्तों को दोनों पक्षों से बातचीत कर प्राथमिकता के आधार पर विवाद को हल करने को कहागया है।

नरेश चौहान ने कहा कि दोनों सीमेंट फैक्टरियों में हजारों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और इनके परिवारों का जीवन यापन यहीं से होता है।

उन्होंने कहा कि अपने लोगों के हितों की रक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस विवाद को हल करने के लिए सरकारपूरी तरह से गम्भीर है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या सीमेंट कम्पनियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच ढुलाई का भाड़ा बढ़ाने के विवाद के मध्य ही यह घटनाक्रम हुआ है और प्रदेश सरकार सभी पक्षों से बातचीत कर शीघ्र ही इस विवाद को हल कर लेगी।                   

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री सुक्खू ने 40 विधायकों के साथ नई दिल्ली मेें की मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट

Fri Dec 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी नव-निर्वाचित विधायकों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला भी […]

You May Like