file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला पुलिस ने ठियोग के 3 घरों में की एक साथ रेड, 8 किलो चरस और 1.05 लाख रुपये बरामद, 3 गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

बहानी गांव में तड़के दी दबिश, तीन अलग-अलग एनडीपीएस मामले दर्ज; कमर्शियल मात्रा के मामलों में वर्ष 2026 में पिछले तीन वर्षों का रिकॉर्ड टूटा
एप्पल न्यूज़, शिमला

नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शिमला पुलिस ने रविवार तड़के ठियोग थाना क्षेत्र के बहानी गांव में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर एक साथ तीन अलग-अलग घरों में दबिश देकर कुल 8.1 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 1,05,690 रुपये नकद और एक वजन मशीन भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, सुनियोजित रणनीति के तहत तीन अलग-अलग टीमों ने एक साथ घरों की तलाशी ली। पहली कार्रवाई में श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह के घर से 1.7 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई में लक्ष्मी नंद पुत्र स्वर्गीय हेत राम के घर से करीब 900 ग्राम चरस मिली। वहीं, तीसरे ठिकाने पर हरि वल्लभ पुत्र स्वर्गीय दिला राम के घर की तलाशी के दौरान 5.5 किलोग्राम चरस, 1,05,690 रुपये नकद और एक वजन मशीन बरामद की गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इनमें अभियोग संख्या 179/26, 180/26 और 181/26 शामिल हैं। तीनों मामले 22 नवंबर 2026 को दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ और नशे के स्रोत तथा संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।
कमर्शियल मात्रा के मामलों में तीन वर्षों का रिकॉर्ड टूटा
शिमला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कमर्शियल मात्रा के 27 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में 6, वर्ष 2024 में 14 और वर्ष 2023 में 6 मामले दर्ज हुए थे। यानी पिछले तीन वर्षों (2023 से 2025) में दर्ज कुल 26 मामलों की तुलना में अकेले वर्ष 2026 में एक अधिक मामला दर्ज किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में रणनीति में बदलाव करते हुए छोटे स्तर के कारोबारियों के साथ-साथ बड़े नशा तस्करों और उनके नेटवर्क को निशाना बनाया गया है। सुनियोजित कार्रवाई के जरिए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस का दावा है कि इन कार्रवाइयों से नशा तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करने और युवाओं तक चिट्टे की सप्लाई रोकने में मदद मिली है।
शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों और उनके ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News