अनिरुद्ध सिंह ने जन आशीर्वाद सम्मेलन से बजाया चुनावी बिगुल- बोले जोश मे बोल जाते है मुख्यमंत्री, नहीं हो सकता मिशन रिपीट- कॉंग्रेस जीतेगी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कॉंग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के मशोबरा में जन आशीर्वाद सम्मेलन से विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बजा दिया हैं।

अनिरुद्ध सिंह ने शिमला से मशोबरा तक अपने समर्थकों सहित एक रैली निकाली और एक जन सम्मेलन में भाग लिया । उन्होंने इस सम्मेलन को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक शुरुआत कहा और कॉंग्रेस की जीत का दावा किया।

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक बने अनिरुद्ध सिंह ने आज एक जन आशीर्वाद सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए फिर से चुनावी बिगुल फूंका।

उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनावों की शुरुआत होने जा रही है और आज मशोबरा में आयोजित जन आशीर्वाद सम्मेलन में जिस प्रकार से लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

उससे यह तय हो गया है की हिमाचल में कॉन्ग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मिशन रिपीट या रिवाज बदलने का दावा जोश जोश में कही गई बात है जो की पूरी नहीं होने वाली।

अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं के बारे में कहा कि ऐसे नेताओं से कांग्रेस को अधिक फर्क नहीं पड़ेगा और भाजपा का विकास का दावा भी खोखला है और आज के युवा सब जानते है। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी से जन आशीर्वाद उनके साथ पिछले 18 सालों से बना हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुछ नेता गलत तरीके से कर रहे ख़बरें प्लांट, जल्द साफ होगी टिकट आवंटन की तस्वीर- सुभाष मंगलेट

Sun Oct 9 , 2022
मीडिया में माहौल बनाने से नहीं मिलती टिकट, अफवाह फैलाकर पार्टी को कमजोर कर रहे नेता- सुभाष मंगलेट एप्पल न्यूज़, शिमला शुक्रवार को हुई हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की तीसरे दौर की बैठक के बाद चौपाल विधानसभा क्षेत्र से संगठन महासचिव रजनीश किमटा का सिंगल नाम केंद्रीय चुनाव समिति के […]

You May Like

Breaking News