IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस सेवादल चीफ अनुराग शर्मा HPSIDC उपाध्यक्ष नियुक्त, CM ने दी बधाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

नव–नियुक्त हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (HPSIDC) के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने आज ही अपनी नियुक्ति प्राप्त करने के उपरांत कार्यभार संभाल लिया है।

इसके बाद उन्होंने यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को निगम के आगामी औद्योगिक विकास कार्यक्रमों, निवेश बढ़ाने की योजनाओं और प्राथमिकताओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और राज्य में औद्योगिक विकास को और गति देने, साथ ही अधिक रोजगार अवसर सृजित करने की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि अनुराग शर्मा अपने अनुभव और कार्यकुशलता से निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, गतिशील और पारदर्शी बनाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के मुखिया अमिताभ गौतम HOFF नियुक्त, CM से की शिष्टाचार भेंट

Tue Nov 25 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हाल ही में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर अमिताभ गौतम को हिमाचल प्रदेश का प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इसी क्रम में उन्होंने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की और विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त […]

You May Like

Breaking News