सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी
विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 17.09.2026 से 02.10.2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.09.2026 को परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस ई० राजीव कपूर के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS), सनारसा में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में कुल 108 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला एवं निबंधों के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर ई० राजीव कपूर ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।


प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एनजेएचपीएस से श्रीमती कौशल्या नेगी, उपमहाप्रबंधक (आर &आर/ सी एस आर ) तथा ई० जोगिंदर सहायक प्रबंधक सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे । उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिताओं में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं ने स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और रचनात्मक सोच को प्रदर्शित किया।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News