पानी को लेकर धरने पर जल प्रबंधन निगम कार्यालय में MLA राकेश सिंघा, बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ठियोग कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों के साथ विधायक राकेश सिंघा ने  जल निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

निगम द्वारा मांगे न पूरी करने पर बीते 24 घण्टो से कार्यालय में धरने पर  बैठे हैं । साथ ही सरकार और शिमला जल प्रबंधन निगम पर  पानी को लेकर भेदभाव करने के आरोप लगाए है। साथ ही उग्र आंदोलन शुरू करने का एलान कर दिया है। 

विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि ठियोग कसुम्पटी में पानी देने को लेकर जल निगम को 20 दिन का समय गया था लेकिन जल प्रबधन निगम द्वारा इसको लेकर कोई बात नही की गई।

बीते दिन धरना प्रदर्शन किया गया बावजूद इसके जल प्रबंधन निगम द्वारा आश्वासन तक नही दिया गया जिसके चलते वे पिछले 24 घण्टो से कार्यालय में ही धरने है ।

उन्होने कहा कि जल प्रबंधन निगम  द्वारा शिमल शहर के लिए  ठियोग के गिरी पेयजल परियोजना से पानी लाया जा रहा है ओर ठियोग के  क्षेत्र के  लोगों को पानी नहीं दिया जा रहा है लोग वहां पानी के लिए तरस रहा था ।

जल प्रबंधन निगम से केबल ढाई एमएलडी पानी देने का मांग की जा रही है लेकिन यह सरकार अपने चहेतों को मुख्य लाइन से पानी का कनेक्शन तो दे सकती है लेकिन आम  जनता जिन्हें पानी नहीं मिल रहा है उन्हें पानी मुहैया नहीं करवा पा रही है।

उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन निगम यदि जल्द मांगे पूरी नहीं करता तो जल्द  बड़ा आन्दोलन शुरू किया जाएगा और हर गाँव से जत्थे निकाले जायेगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम ने कुल्लू जिला के लिये की 232 घोषणाएं, मात्र 80 पूरी, 96 का निर्माण प्रगति पर, 56 लटकी- DC ने अधिकारियों को सख्त निर्देश- तय समय में पूरी करो

Sat Jul 23 , 2022
मुख्यमंत्री की घोषणाओं के शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को सख्त निर्देशएप्पल न्यूज़, कुल्लू  उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पिछले साढ़े चार सालों के दौरान जिला के विकास व जनकल्याण की कुल 232 घोषणाएं की हैं। इनमें से 80 घोषणाओं […]

You May Like