सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

भारत के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, पत्नी सहित 13 अन्य लोगों की भी मौत

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ब्यूरो

भारत के पहले CDS बिपजन रावत की तमिलनाडु के कुन्नूर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हो गई है। हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका सहित अन्य 13 अधिकारियों की भी मौत हो गई है। जबकि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का उपचार जारी है।

दोपहर में दिल्ली से कुन्नूर के लिए रवाना हुए थे। जिसके बाद नीलगिरी की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

बिपिन रावत के निधन से पूरा देश गमगीन है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री सहित तीनों सेनाओं ने इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। कहा कि देश ने एक बहादुर सैनिक खो दिया।

तीनों सेनाओं के प्रमुख बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को कल दिल्ली लाया जाएगा जिसके बाद पूरी सैन्य सम्मन के साथ उनका अंतिम संस्कार कोय जाएगा।

CDS बिपिन रावत की प्रारंभिक शिक्षा शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से हुई थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

आईस हाॅकी एसोसिएशन आफ लाहुल स्पीति ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए CM को दिया निमंत्रण

Wed Dec 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला माइनस 10 डिग्री के तापमान में तैयार कर रहे रिंक काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आईस हाॅकी प्रतियोगिता होने जा रही है। 25 दिंसबर से नेशनल डिव्लेमेंट कैंप काजा में आयोजित हो रहा है। आइस हाॅकी एसोसियेशन आफ लाहुल स्पीति का प्रतिनिधिमंडल केबिनट मंत्री डा राम […]

You May Like

Breaking News