file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

अरे वाह- शिमला शहरी सीट से BJP ने मंत्री का टिकट काटकर चाय वाले पर जताया भरोसा, संजय सूद वर्तमान में हैं भाजपा के कोषाध्यक्ष

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी आज 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। बीजेपी ने शिमला शहरी से टिकट में टिकट में बड़ा फेरबदल किया है।

शिमला के विधायक व वर्तमान में शहरी विकास मंत्री की सीट को शिमला शहरी से बदलकर उन्हें कसुम्पटी से टिकट दिया गया है। शिमला शहरी से बीजेपी ने कोषाध्यक्ष संजय सूद पर भरोसा जताया है।

संजय सूद वर्तमान में बीजेपी के कोषाध्यक्ष है और ओल्ड बसस्टैंड में चाय की दुकान चलाते हैं। संजय सूद ने पार्षद के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी।

संजय सूद ने टिकट के लिए पार्टी का आभार जताया हैं। उन्होंने बताया कि यह बात सच हैं कि वह चाय बेचते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी चाय बेचते थे।

पीएम से उनकी तुलना नहीं की जा सकती। पीएम का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं हैं. बीजेपी ने उन पर जो भरोसा जताया हैं वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

शिमला शहर में पानी व ट्रेफिक की काफ़ी समस्या हैं। सरकार ने इसे हल करने का प्रयास किया हैं वह भी प्राथमिकता के आधार इससे निजाद दिलाने का प्रयास करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंत्री सुरेश भारद्वाज की सीट बदलने पर कार्यकर्ता नाराज, बड़ी संख्या में मंत्री के घर पर जुटे कार्यकर्ता, हो पुनर्विचार

Wed Oct 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी में टिकट आवंटन के बाद विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र शिफ्ट करने पर विरोध शुरू हो गया है। भाजपा शिमला मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज […]

You May Like

Breaking News