CPIM हिमाचल का जनता के मुद्दों पर “जत्था मार्च” रामपुर पहुंच, RDG बहाल करने की मांग प्रमुख

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

सीपीआई(एम) हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा जत्था मार्च आज दिनांक 11/3/2025 को रामपुर पहुंचा।इस जत्थे के माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। यह जत्था आगे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी जाकर जनता से संपर्क करेगा।
आज इस जत्थे के माध्यम से नुक्कड़ नाटक व जनसभा का आयोजन किया गया।
इस जनसभा को cpm राज्य सचिव संजय चौहान,राज्य सचिवालय सदस्य राकेश सिंहा,देवकी नंद व कुलदीप ने संबोधित किया।उन्होंने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार RDG को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जो हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व और अधिकारों पर सीधा हमला है।

मजदूरों के लिए बने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड वापस लाने से मजदूरों को गुलाम बनाने के मकसद से लाए गए हैं , भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने, मनरेगा को बहाल करने, बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने को बंद करने, किसानों को 5 बीघा जमीन देने, दूध का घोषित समर्थन मूल्य तय करने, आपदा प्रभावितों को जमीन देने ,परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने, आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने तथा RDG को बहाल करने की मांगें प्रमुख रूप से शामिल है।
उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी और सांप्रदायिक मोदी सरकार के मंसूबों को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
नेताओं ने कहा कि यह जत्था प्रदेशभर में जनता के बीच व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा और मजदूरों, किसानों तथा आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को मजबूत किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि यह अभियान 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारी का भी हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश से हजारों लोग दिल्ली के लिए रवाना होंगे और मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
आज इस जनसभा में प्रेम चौहान,रणजीत,मिलाप, पूर्ण ठाकुर,राजीव,काकू,विजय, कृष्णा राणा,आशा,ललिता,मंजू,ममता,कमलेश,परमिंदर,राहुल,अनिल,नील दत्त, सरोजना,जोगिंदर,रूप ,इस्माइलआदि शामिल थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

HPRCA ने पोस्ट कोड-971 के तहत लाइनमेंन पदों के लिए 81 अभ्यर्थियों की सूची की जारी

Wed Mar 11 , 2026
एप्पल न्यूज़, हमीरपुरHimachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग) ने पोस्ट कोड 971 के तहत लाइनमैन के पदों के लिए वेटिंग पैनल से अगली सूची जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 81 अभ्यर्थियों को आगे की सिफारिश (recommendation) के लिए मौका दिया […]

You May Like

Breaking News