file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह हमेशा पार्टी की मज़बूती के लिए सक्रिय रहने की प्रेरणा देते थे, हम उसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं- प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यालय में मंत्रियों की अनुपस्थिति पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए उनका नियमित रूप से पार्टी भवन में बैठना ज़रूरी है।

उन्होंने बताया कि इस विषय पर कई बार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया जा चुका है, मगर अब तक कोई मंत्री वहां नहीं बैठ रहा, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है।

पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि पहले के समय में मंत्री नियमित रूप से पार्टी कार्यालय में बैठते थे, जिससे वर्कर आसानी से अपनी बात रख पाते थे। उन्होंने सीएम से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि हाल ही में राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश संगठन को मज़बूत बनाने, लंबे समय से लंबित प्रदेश कार्यकारिणी के गठन और नए अध्यक्ष की नियुक्ति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। हाईकमान ने जल्द कार्यकारिणी गठन का आश्वासन दिया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि देरी से कार्यकर्ता हतोत्साहित हो रहे हैं और नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी अहम ज़िम्मेदारी दी जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी याद किया कि स्व. वीरभद्र सिंह हमेशा उन्हें पार्टी की मज़बूती के लिए सक्रिय रहने की प्रेरणा देते थे और वे उसी सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

अब भारत में केवल 6 पार्टियां बची शेष, 334 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

Sun Aug 10 , 2025
एप्पल न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने देश की चुनावी व्यवस्था को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। अब देश में केवल 6 राष्ट्रीय दल और 67 क्षेत्रीय दल ही […]

You May Like

Breaking News