HPRCA ने पोस्ट कोड-971 के तहत लाइनमेंन पदों के लिए 81 अभ्यर्थियों की सूची की जारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर
Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग) ने पोस्ट कोड 971 के तहत लाइनमैन के पदों के लिए वेटिंग पैनल से अगली सूची जारी कर दी है।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 81 अभ्यर्थियों को आगे की सिफारिश (recommendation) के लिए मौका दिया गया है।
जारी सूची में जनरल (UR) वर्ग के 43, EWS के 13, OBC (UR) के 13, SC (UR) के 10, SC (BPL) का 1 तथा ST (UR) का 1 उम्मीदवार शामिल है। इन सभी अभ्यर्थियों को वेटिंग पैनल से अगली प्रक्रिया के लिए नामित किया गया है।


आयोग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, श्रेणी, उप-श्रेणी और प्राप्त अंकों का विवरण नोटिफिकेशन में प्रकाशित किया गया है। सूची में शामिल उम्मीदवारों को संबंधित विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आगे भेजा जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह सूची पहले से जारी पैनल में से रिक्त पदों को भरने के लिए जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों के नाम इस सूची में आए हैं, उन्हें अब दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के बाद नियुक्ति का अवसर मिल सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में पेट्रोल, डीजल व घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध, 15000 सिलेंडर शेष

Thu Mar 12 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत आज यहां प्रदेश में पैट्रोल, डीजल, घरेलू व व्यावसायिक गैस ईधन की उपलब्धता के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई […]

You May Like

Breaking News