file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में 15/20 गानवी धरला में भालू का हमला, घायल महिला खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर के 15/20 गानवी के धरला क्षेत्र में भालू ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बबीता नामक महिला घायल हो गईं।
घटना के बाद घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद उन्हें खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।


पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की गतिविधियां और लोगों पर हो रहे हमले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। जंगलों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
हम घायल बबीता जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News