file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कांग्रेस कार्यालय शिमला में संविधान दिवस की 74वीं वर्षगांठ का समारोह हर्षोल्लास से मनाया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारतीय संविधान दिवस की 74वीं वर्षगांठ का समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सभी वारिष्ठ पदाधिकारियों  उपस्थित कार्यकर्ताओं को पीसीसी महासचिव समन्वयक देवेन्द्र बुशैहरी द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई।

संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर  के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की प्रारुप समिति के अध्यक्ष डा.अम्बेदकर ने विश्व के सबसे बड़े संविधान की संरचना दो वर्ष,11 महीने और 18 दिन में पूरी की।

इसके पश्चात 26 नवम्बर 1950 को धर्मनिरपेक्ष संविधान को राष्ट्र को समर्पित किया गया व इसके  लागू होते ही भारत एक पूर्ण गणतंत्र बन गया और इस दिन को हम सब देशवासी गणतंत्र दिवस के रूप में भी मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का  संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जो हर जाति ,वर्ग, समुदाय को को बराबर अधिकार  देता है।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं व बुद्धिजीवी विभाग से पूर्व सचिव हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी डा.मस्तराम शर्मा,डा. दिनेश कुमार,पूर्व विशेष कार्य अधिकारी, पूर्व सैनिक विभाग उपाध्यक्ष एस के सहगल व  शक्तराम कश्यप अध्यक्ष कुसुम्पटी सेवा दल व सदस्य अनुसूचित जाति ने भारत के संविधान में निहित अधिकारों व कर्तव्यों पर क्रमबद्ध रूप से प्रकाश डालते हुए अपने विचार अभिव्यक्त किए। 

इस अवसर पर संविधान शपथ समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, उपाध्यक्ष संजय चौहान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  जैनब चन्देल, महासचिव एवं कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रभारी यशपाल तनाईक, पीसीसी के वारिष्ठ प्रवक्ता एस एस जोगटा , सचिव संदीप कुमार, संजय सिंह चौहान,बलदेव ठाकुर,पूर्व महापौर शिमला सोहन लाल, महिला कांग्रेस महासचिव बृन्दा सिंह, हीरा दासी,जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस  बनिता वर्मा, उपाध्यक्ष एस सी विभाग सेननाम नेगी,मोहन नेगी,रिपन लाल व अनेक अन्य कांग्रेस जनों ने इसमें भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह भी शामिल हुई "भारत जोड़ो यात्रा" में, राहुल गांधी को पहनाई हिमाचली "टोपी"

Sun Nov 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी शामिल हुई। वह मध्यप्रदेश के मऊ में इस यात्रा में शामिल हुई।प्रतिभा सिंह ने इस दौरान राहुल गांधी को हिमाचली टोपी पहनकर सम्मानित किया। इसके बाद उनके साथ पद यात्रा में शामिल हुई।उनके साथ विधायक […]

You May Like

Breaking News