file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल के VIP गवाले, बाल्टियों में दूध लेकर विधानसभा में 100 रुपये लीटर बेचने पहुंचे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, धर्मशाला

हिमाचल विधानसभा विंटर सेशन के तीसरे दिन आज उस समय हर तरफ हंसी मजाक होने लगा जब सत्र के लिए भाजपा विधायक गवाले बनकर पहुंचे. हाथ में दूध की बाल्टियां लेकर विधायक 100 रुपये लीटर दूध बेचने लगे.
यह प्रदर्शन था सुक्खू कांग्रेस सरकार की गारन्टी के विरोध में. जिसमें कांग्रेस ने पशुपालकों से 80 और 100 रुपये लीटर दूध खरीदने की गारन्टी दी थी.

लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक किसी पशुपालक से दूध नहीं लिया तो विरोधस्वरूप माननीय विपक्षी विधायक गवाले बनकर प्रदर्शन करने लगे.
इस पर नेता विपक्षी पूर्ण सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान पशुपालकों से 100 रुपए के हिसाब से दूध खरीद की गारंटी दी थी। मगर, अभी तक यह गारंटी पूरी नहीं की गई।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष सरकार को एक-एक कर गारंटियां याद दिला रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान दूध खरीद का इंतजार कर रहा है। मुख्यमंत्री घोषणाएं करते हैं लेकिन कोई पूरी नहीं कर रहे ऐसे में जनता का विश्वास अब इनसे उठ गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चौथी बार सीसीटीएनएस में झटका पहला स्थान, गृह मंत्रालय ने दिल्ली मे किया सम्मानित

Thu Dec 21 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपराध और आपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग और सिस्टम (सीसीटीएनएस) प्रदर्शन में पहला स्थान हासिल किया है। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली में 21 दिसंबर, 2023 से आयोजित दो दिवसीय गुड प्रेक्टिसीज सीसीटीएनएस/आईसीजेएस के वार्षिक सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पुलिस को सम्मानित […]

You May Like

Breaking News