मंडल आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी करते है महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, दुर्व्यवहार के जड़े आरोप- धरने पर बैठी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

छोटा शिमला स्थित मंडला आयुक्त कार्यालय के बाहर एक महिला कर्मचारी धरने पर बैठ गई है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि ऑफिस के ही कुछ कर्मचारी और अधिकारी उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

पुष्पा देवी का कहना है कि मंडला आयुक्त कार्यालय शिमला में वह वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है।

उनका कहना है कि उनके कार्यालय के कुछ कर्मचारी और अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इसकी लिखित में शिकायतों को उच्च अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। पिछले काफी समय से वह उच्च अधिकारियों को उसके खिलाफ हो रहे साजिशों के बारे में लिखित में कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
हालात यह है कि अब उसे ऑफिस जाने में भी डर लग रहा है,क्योंकि कुछ कर्मचारी यह कह रहे हैं कि उसे हर हाल में काम करना होगा।
पुष्पा देवी का कहना है कि वो शारीरिक रूप से अक्षम है और देखने में असमर्थ है। ऐसे में दिव्यांग होने के बावजूद भी उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे में जब तक मेरी कोई सुनवाई नहीं की जाती और मुझे न्याय नहीं प्राप्त होता और मेरे दिए गए पत्र का उचित जवाब मुझे प्राप्त नहीं होता है, तब तक इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

देश में महंगाई नहीं चल रही है 'लूट', 7 सितंबर से कांग्रेस करेगी भारत जोड़ो यात्रा- मोहन प्रकाश

Mon Sep 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला देश में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक “भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू करने जा रही है। पदयात्रा 150 दिन तक चलेगी और 3500 किलोमीटर तय किए जायेंगे। यात्रा 12 राज्यों से मुख्य रुप से […]

You May Like

Breaking News