file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

किन्नौर में दर्दनाक हादसा, जलती लकड़ियां कार पर गिरीं, महिला की मौत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

चगांव रोड पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। चगांव में लगी आग के कारण जलती हुई लकड़ियां टूटकर सड़क से गुजर रही एक कार पर गिर गईं। हादसे में कार नंबर HP 26A 2943 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
थाना टापरी के जांच अधिकारी (I.O.) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कार में तीन व्यक्ति सवार थे। इस दुर्घटना में 57 वर्षीय महिला संजोगी की मौत हो गई है।
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में कार को काफी नुकसान पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है। सड़क पर आग और जलती हुई लकड़ियां भी नजर आ रही हैं।
इस घटना के बाद चेरचरंग के पास सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना है।
हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News