file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ठियोग में ब्लास्टिंग के दौरान लापरवाही से व्यक्ति की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार-27 तक हिरासत में भेजे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


सुरक्षा इंतजाम किए बिना ब्लास्टिंग और घटनास्थल से व्यक्ति को गुजरने देने का आरोप, 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत
एप्पल न्यूज़, ठियोग /शिमला

पुलिस थाना ठियोग में ब्लास्टिंग के दौरान कथित लापरवाही के चलते एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस संबंध में अभियोग संख्या 177/26 दिनांक 18 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 106, 105(2) व 3(5) तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 9B(1)(b) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मामला ब्लास्टिंग के दौरान आवश्यक सुरक्षा सावधानियां नहीं बरतने और विस्फोट के लिए निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना एक व्यक्ति को घटनास्थल से गुजरने की अनुमति देने से जुड़ा है। इसी कथित लापरवाही के कारण व्यक्ति की मृत्यु हुई।


मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार (31), निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला; रवि कुमार (31), निवासी तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी; राकेश कुमार (27) और राजेश कुमार (23), दोनों मूल निवासी नेपाल तथा वर्तमान में तहसील रामपुर, जिला शिमला में रह रहे हैं, के रूप में हुई है।
पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 27 नवंबर 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की आगामी जांच जारी है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News