file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

युवाओं को चिट्टे से बचाने निकले भूपेश धीमान, हर पंचायत में नुक्कड़ नाटक से कर रहे जागरूक, बोले – हर व्यक्ति को जन जागरण अभियान से जुड़ना होगा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

23 पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से चलाया जागरूकता अभियान, रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों तक पहुंचने का लक्ष्य
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर
कभी अपनी शांत वादियों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए पहचान रखने वाले रामपुर क्षेत्र में चिट्टे का बढ़ता प्रचलन अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। सफेद जहर की गिरफ्त में फंसकर युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, वहीं कई परिवारों के सपने भी टूट रहे हैं। जिस उम्र में युवाओं के हाथों में किताबें और आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने होने चाहिए, उस उम्र में कुछ युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं। ऐसे में युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें सही दिशा देना समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
इसी गंभीर समस्या को देखते हुए रामपुर विधानसभा क्षेत्र में एंटी चिट्टा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। एचपीएमसी निदेशक भूपेश धीमान ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने 17 नवंबर को रामपुर में इस अभियान का शुभारंभ किया था। अभियान के तहत अब तक विधानसभा क्षेत्र की 23 पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को चिट्टे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा चुका है। लक्ष्य है कि इस अभियान को रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों तक पहुंचाया जाए।


उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से युवाओं के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे समझ सकें कि चिट्टा किस तरह हंसते-खेलते परिवारों को बर्बादी की ओर धकेल रहा है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर व्यक्ति को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
भूपेश धीमान ने बताया कि अभियान के समापन के बाद महिला मंडलों, युवक मंडलों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर सूचना के आदान-प्रदान की व्यवस्था तैयार की जाएगी। इसमें महिला मंडलों की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। महिलाएं अपने आसपास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखकर नशे की गिरफ्त में जा रहे युवाओं की समय रहते पहचान कर सकती हैं और उनके परिवारों तक आवश्यक सूचना पहुंचाने में मदद कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कई तस्करों की संपत्तियां तक जब्त की जा चुकी हैं। हालांकि, इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए केवल सरकारी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। समाज के हर वर्ग, अभिभावकों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना होगा।
उन्होंने आह्वान किया कि चिट्टे के खिलाफ इस जंग को जन आंदोलन बनाना होगा, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से पहले ही बचाया जा सके और किसी मां की गोद सूनी होने तथा किसी परिवार का भविष्य बर्बाद होने से रोका जा सके।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News