file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल में फिर मानसूनी कहर 4 की मौत, अब तक 1246 करोड़ का नुकसान, 132 की गई जान, चंबा में बादल फटा, कुल्लू-मंडी-किन्नौर में भूस्खलन, हालात गंभीर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर एक बार कहर बनकर टूटा है। सोमवार को भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच चार और लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही बरसात से मरने वालों की कुल संख्या 132 हो गई है। अब तक 1246 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है, जबकि 223 लोग घायल और 34 अब भी लापता हैं।

प्रदेश के कई जिलों से बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। चंबा जिला के तीसा में बादल फटने की घटना ने दहशत फैला दी।

पांच घरों को नुकसान हुआ और एक पुल बह गया। वहीं, मैहला में एक मकान के ढहने से दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

पांवटा साहिब में बाता नदी का रौद्र रूप देखने को मिला जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति बह गया। सुंदरनगर में जडोली खड्ड पार करते वक्त एक युवक की मौत हो गई, जिसका शव बाद में रतोग पुल के पास मिला।

प्रमुख क्षति:

132 मौतें, जिनमें 58 सड़क दुर्घटनाओं से

398 सड़कें पूरी तरह से बंद

3 नेशनल हाईवे बाधित

1246 करोड़ से अधिक का नुकसान

223 घायल, 34 लापता

बड़े नुकसान वाले क्षेत्र:

किन्नौर (टापरी) में फ्लैश फ्लड, NH-5 बाधित

कुल्लू (लागनी) में भूस्खलन, बागीचों को नुकसान

लाहौल-स्पीति (कॉमिक गांव) में ओलावृष्टि, 90% फसलें तबाह

सिरमौर में बार-बार पहाड़ टूटने से NH-707 बंद

मंडी (सुन्नी) में सतलुज नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर

नाथपा झाखड़ी व डेहर पावर हाउस में बिजली उत्पादन बंद

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश:

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिलों के उपायुक्तों से फोन पर स्थिति की जानकारी ली और अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आपदा से निपटने के लिए सभी उपाय किए जाएं। मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

स्थिति बेहद गंभीर, जनता सतर्क रहे:

हिमाचल में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे और भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं और रेस्क्यू टीमें अलर्ट पर हैं। आम जनता से अपील है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा, हर ओर चर्चा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला

Tue Jul 22 , 2025
एप्पल न्यूज, नई दिल्लीभारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार देर शाम अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों और डॉक्टरों की सलाह को इस्तीफे की वजह बताया है। उनके त्यागपत्र ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है। धनखड़ ने राष्ट्रपति को भेजे अपने […]

You May Like

Breaking News