जुनगा में मंदिर की ज्योत से भड़की आग, 4 मंजिला मकान जलकर राख

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के जुन्गा में बीती रात चार मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में सुनील गुप्ता का चार मंजिला मकान जलकर राख हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान की सूचना नही है।

जानकारी के अनुसार आगजनी की ये घटना मकान के एटिक में बनाए गए मंदिर में जोत से आग पकड़ने से हुई है। जोत से ही मकान ने आग पकड़ ली। मकान में आग लगते ही फायर विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड माल रोड और छोटा शिमला से टेंडर जुन्गा के लिए रवाना हुए। हालांकि फायर विभाग ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन मकान को जलने से नहीं बचा सके। आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी जीत के बाद होलीलॉज में जश्न का माहौल, शिमला ग्रामीण से समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ पहुचे- विक्रमादित्य सिंह को कंधे पर नचाया

Sat Nov 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मंडी संसदीय सीट से जीत के बाद होलीलोज में जश्न का माहौल है। समर्थक काफी तादात में होलीलोज बधाई देने पहुच रहे है। शनिवार को शिमला ग्रामीण के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ बधाई देने पहुचे। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ओर नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा […]

You May Like