सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुःखद -हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का 89 आयु में निधन, राज्यपाल और CM सुक्खू ने जताया शोक

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चौटाला का शुक्रवार को लम्बी बीमारी के कारण 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि चौटाला एक समर्पित नेता थे, जिनके जन कल्याण, विशेषकर हरियाणा के लोगों के प्रति समर्पण और विकास के लिए किए गए अथक प्रयास सदैव याद किए जाएंगे।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संदेश में कहा कि ओम प्रकाश चौटाला का निधन देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

उन्होंने चौटाला की जन सेवा के लिए आजीवन प्रतिबद्धता और हरियाणा के विकास के लिए किए गए प्रयासों को स्मरण किया।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

धर्मशाला

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। चौटाला ने 89 वर्ष की आयु में आज गुरूग्राम स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन को भारतीय राजनीति के लिये बड़ी क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति के मजबूत स्तंभ होने के साथ-साथ हरियाणा के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उनके निधन से हरियाणा सहित देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति पहुंची है।

मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने की "सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा की शर्तें विधेयक 2024" पर पुनर्विचार करने की मांग

Fri Dec 20 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान,महासचिव हीरालाल वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार, वनिता सकलानी, सुनील जर्याल, उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र डोकरा,मानसिंह ठाकुर, विमल शेखरी,एलडी चौहान,गीता राम,वीरेंद्र जिंटू, दिनेश शर्मा,गगन कपूर,डॉ नितिन व्यास,आशा कुमार,बलदेव ठाकुर,यशवंत कंवर,डिप्टी जनरल सेक्रेटरी तिलक नायक,प्रकाश बादल,अरविंद मेहता,जॉइंट सेक्रेटरी संतोष कुमार,अनिल कुमार,ताराचंद,हरि सिंह चौधरी,राजेश […]

You May Like

Breaking News