IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला में मॉल रोड़ सहित कई क्षेत्रों में रैलियां प्रदर्शन पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, होगी कार्रवाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि शिमला शहर के माल रोड क्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैलियों, प्रदर्शनों, नारेबाजी एवं शस्त्र के साथ चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।


उन्होंने बताया कि यह आदेश छोटा शिमला, कनेडी हाउस एवं रिज तक लागू होंगे। इसके अतिरिक्त रेंडवज़ रेस्तरां से रिवोली सिनेमा के दायरे में, स्कैंडल प्वाईंट से कालीबाड़ी मंदिर, छोटा शिमला चैक, राजभवन से ओकओवर तक, सम्पर्क मार्ग कार्ट रोड से मझीठा हाउस, सीपीडब्ल्यूडी आॅफिस से चैड़ा मैदान तक तथा 50 मीटर पुलिस गुमटी समीप उपायुक्त कार्यालय से लोअर बाजार तक यह आदेश लागू रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में प्रदर्शन करने के लिए पूर्व अनुमति जिला प्रशासन से लेनी अनिवार्य होगी तथा यह आदेश 01 अगस्त, 2022 से दो माह के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

1500 करोड़ का और कर्ज लेकर जनता पर बोझ लाद रहे जयराम, चुनावी वर्ष में आधे अधूरे एम्स का उद्घाटन कर जनता को मूर्ख नही बना सकते PM- राम लाल ठाकुर

Tue Aug 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार 1500 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नही है। सरकार चुनावी वर्ष में होर्डिंग से पब्लिसिटी करने पर करोड़ों खर्च कर रही है। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News