नालागढ़ पुलिस को मिली कामयाबी- 2.80 लाख की ठगी मामले में UP के हरदोई आए युवक गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नालागढ़

नालागढ़ पुलिस ने 280000 की ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है जानकारी के मुताबिक नालागढ़ पुलिस थाने में 5/7 /2021 को जितेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 6 एक मामला दर्ज करवाया था कि एक व्यक्ति का उनको फोन आया था कि उनको अगर सस्ता प्याज चाहिए तो उनके पास सस्ते प्याज की गाड़ी मिल जाएगी।

जितेंद्र कुमार ने उस व्यक्ति के खाते में ₹280000 जमा करवा दिए परंतु जब माल लेने पहुंचे तो उन्हें पता लगा की पैसे किसी व्यक्ति द्वारा ठग लिए गए हैं।

नालागढ़ थाना प्रभारी श्याम लाल ने हेड कांस्टेबल भाग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की और बद्दी साइबर सेल की मदद से एक व्यक्ति शोमित् कुमार पुत्र उमेश पाल निवासी हरदोई को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर नालागढ़ थाने में लेकर आए।

थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और ठगी की गई रकम भी रिकवर कर ली गई है आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जहां आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 80 लाख से स्थापित डायलिसिस इकाई का किया लोकार्पण

Thu Mar 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, कांगड़ा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 80 लाख रुपये की लागत से स्थापित डायलिसिस इकाई का लोकार्पण करने के उपरान्त अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार ने गरीब और जरूरतमंदों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता […]

You May Like