ऐतिहासिक फाग मेले का समापन, नगर परिषद रामपुर ने देवी-देवताओं को नजराना भेंट कर दी विदाई, जानें किस देवता को कितना नजराना दिया….

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
राजदरबार रामपुर में 5 मार्च से 08 मार्च तक आयोजित जिला स्तरीय ऐतिहासिक फाग मेले का आज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर नगर परिषद रामपुर द्वारा मेले में पधारे 20 देवी-देवताओं को कुल 4,13,900 रुपये का नजराना भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस दौरान राजदरबार परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
चार दिनों तक चले इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक-सांस्कृतिक मेले में क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति, परंपराएं और लोक आस्थाएं देखने को मिलीं। मेले के दौरान 6, 7 व 8 मार्च को देवी-देवताओं की भव्य शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर राजदरबार रामपुर तक निकाली गई, जिसमें स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों और देव नृत्य ने पूरे आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
मेले के दौरान जिन देवी-देवताओं के देवलुओं द्वारा उत्कृष्ट देव नृत्य प्रस्तुत किया गया, उन्हें भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसमें बुद्धा सरोहनी कुल्लू सराहन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें 5500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। देवता साहिब धारा सरगा को द्वितीय स्थान के लिए 3500 रुपये से सम्मानित किया गया।
वहीं तृतीय पुरस्कार 2500 रुपये संयुक्त रूप से तीन देवताओं को प्रदान किया गया, जिनमें देवता साहिब कामराली, देवता साहिब दरबार कुंडू चाटी तथा नव दुर्गा माता गांवबील शामिल रहे।


चार दिवसीय इस मेले में धार्मिक आस्था, पारंपरिक देव संस्कृति और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। अंत में नगर परिषद रामपुर के प्रतिनिधियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में देवी-देवताओं को पारंपरिक सम्मान के साथ विदाई दी गई और इसी के साथ जिला स्तरीय ऐतिहासिक फाग मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रामपुर बाबू राम नेगी व सहायक अभियंता अनिल गौतम, कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार व मोहित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"मार्च में मई का एहसास", चार जिलों में लू की चेतावनी, 11–13 मार्च को बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon Mar 9 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान में अचानक बढ़ोतरी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के चार जिलों में लू चलने […]

You May Like