IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

रोजगार के नाम पर सदन में भी झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, एक साल में 11000 नौकरियां छीनी- जयराम ठाकुर

IMG-20251110-WA0015
previous arrow
next arrow

1 साल में 11000 नौकरियां छीनने की बात अपने मुंह से कर रहे हैं मुख्यमंत्री

सिर्फ मुख्यमंत्री के झूठ के सहारे नहीं हो सकता प्रदेश का भला

एप्पल न्यूज, शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार सरकार अब सदन में रोजगार के नाम पर झूठ बोलकर सदन को भी गुमराह कर रही है। यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस सरकार के लिए इससे बुरी स्थिति और क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री कुछ भी कहे, कहीं भी कहे उस पर यकीन नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री सदन में भी खड़े होकर झूठ बोलते हैं, सड़क पर भी खड़े होकर झूठ बोलते हैं।

रोजगार के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा किए गए वॉक आउट के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के दिन भी झूठ बोलते हैं। अपने संबोधन विधानसभा में दिए गए प्रश्नों के जवाब में भी झूठ बोलते हैं।

मुख्यमंत्री और विधानसभा के अंदर ही एक लाख नौकरी पहली कैबिनेट में और 5 लाख रोजगार देने की गारंटी से मुकर गए थे जिसे भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के गारंटी पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री का झूठ बेनकाब हुआ था।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज फिर सरकार ने सदन में खुद को झूठा साबित किया है। सरकार द्वारा विधानसभा में दिए गए आंकड़ों में सरकार ने 2024 में कहा था कि 34980 लोगों को नौकरी दे चुके हैं। उसके 1 साल बाद मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहते हैं कि उन्होंने 23191 नौकरियां हिमाचल प्रदेश के युवाओं को दी हैं।

मुख्यमंत्री क्या बात करना चाहते हैं? 1 साल के अंदर उन्होंने जो नौकरियों का आंकड़ा दिया था उसमें 11000 नौकरियों की कमी कैसे आई? मुख्यमंत्री द्वारा इस स्तर पर झूठ बोला जा रहा है जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है। मुख्यमंत्री की बात का एक महत्व होता है।

हमेशा उन्हें तोल कर ही बात करनी चाहिए। लेकिन इस बात का दु:ख है कि मुख्यमंत्री को इस बात की परवाह भी नहीं है कि उनकी बात को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। सरकार से लोगों का विश्वास इस कदर उठ जाना बहुत दु:खद है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आते ही 15 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने का रिकॉर्ड इसी सरकार ने बनाया। डेढ़ लाख से ज्यादा पद मुख्यमंत्री ने एक झटके में ही खत्म कर दिए।

जबकि सत्ता में आने के लिए इस सरकार के बड़े-छोटे सभी नेता प्रदेश भर के युवाओं को नौकरियां ही बांट रहे थे। ठूंजा साल की, पक्की और पेंशन वाली नौकरी देने का वादा करने वाले अब न जाने कहां चले गए।

सुक्खू सरकार ने नौकरी देने के नाम पर खूब अड़ंगे लगाए। मुख्यमंत्री सिर्फ झूठ बोलकर अपना समय निकाल रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने शिक्षा विभाग में 29 आश्रितों को JOA-IT पदों पर दी ट्रेनी नियुक्ति

Thu Aug 21 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सात आश्रितों को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर अनुबंध आधार पर नियुक्ति आदेश जारी किए। यह नियुक्तियां किट एंड किन पॉलिसी के तहत की गई हैं। इस नीति के अनुसार सरकारी सेवा के दौरान दिवंगत या चिकित्सकीय कारणों से […]

You May Like

Breaking News