IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित- मुख्यमंत्री

एप्पल न्यूज, शिमला

मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।


मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के बागा-सराहन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार की यह पहल स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक साबित होगी।
एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह और निरमंड व आनी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के प्रधान भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड को बनाया अपना ATM- अनुराग ठाकुर

Thu Apr 17 , 2025
नेशनल हेराल्ड के विज्ञापनों की आड़ में पैसा किसकी जेब में जा रहा: अनुराग सिंह ठाकुर एप्पल न्यूज, सिरमौर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सिरमौर के सराहां में स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित किया व प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News