विक्रमादित्य सिंह ब्राजील दौरे पर, अनिरुद्ध सिंह PWD और धर्माणी को UD मिला


विदेश दौरे के चलते सरकार ने जारी किए आदेश, 28 सितंबर तक संभालेंगे विभागों का काम

एप्पल न्यूज़, शिमला

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के विदेश दौरे के चलते राज्य सरकार ने उनके विभागों का अतिरिक्त कार्यभार दो अन्य मंत्रियों को सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 19 सितंबर को आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार विक्रमादित्य सिंह 20 से 28 सितंबर, 2026 तक राज्य से बाहर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। वहीं, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी को शहरी विकास विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।


दोनों मंत्री विक्रमादित्य सिंह के वापस लौटने तक संबंधित विभागों का कामकाज देखेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित प्रशासनिक सचिवों को आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह शहरी विकास विभाग से संबंधित विदेश दौरे पर ब्राजील गए हैं। उनके साथ शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा, शहरी विकास विभाग के पूर्व प्रधान सचिव देवेश कुमार, आईएएस अधिकारी सौरभ जस्सल तथा शहरी विकास विभाग के निदेशक सहित अन्य अधिकारी भी दौरे पर हैं।
वहीं, मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत और ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोड नाजिम भी चीन के दौरे पर रवाना हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर को सौंपा गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

माशनू में बागीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, मुँह नोचा- चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें

Sun Sep 20 , 2026
एप्पल न्यूज़, मशनू/ रामपुर बुशहर रामपुर तहसील के माशनू क्षेत्र में सेब के बगीचे में काम करने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में व्यक्ति के चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान नरम दास हस्त पुत्र शीशी राम, निवासी ग्राम व […]

You May Like

Breaking News