IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शर्मनाक- शिकारी माता मंदिर जासन में ईलाज़ करवाने गई महिला से पुजारी ने की अश्लील हरकत, मामला दर्ज

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

पुलिस थाना गोहर के अन्तर्गत आशा ठाकुर पत्नी प्रकाश चन्द गांव मंगरोट ड़ा देउली तहसील सदर जिला बिलासपुर उम्र 37 वर्ष ने देर साँय शिकायत दर्ज़ करवाई है कि दिनांक 20/12/2022 को वह पूजा करवाने के लिए पूजा का सामान लेकर अपने मासड़ (मौसा) के साथ समय करीब 3 बजे दिन के समय शिकारी माता मंदिर जासन (घ्याण) मे पंहुची जहाँ पुजारी चमन लाल मंदिर मे ही हाजिर था।

आशा ठाकुर ने बताया कि मंदिर मे सबसे पहले पुजारी ने पूजा करवाई। पुजा करने के दौरान पुजारी चमन लाल ने मुझे मंदिर के साथ वाले कमरे मे जाने को कहा जिस पर महिला पुजारी के कहे अनुसार उस कमरे मे चली गई।

यहां पर पुजारी चमन लाल ने इसे माता की तस्वीर के सामने वाली दिवार के साथ खडा किया तथा इसकी छाती दबाने लगा और इसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। इस पूरे कृत्य को देख पीड़ित महिला ने उसे धक्का दिया और कमरे से बाहर भाग निकल भागी।

पूरी घटना की जानकारी महिला ने लिखित में गोहर थाना में दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर अभियोग संख्या 118/22 दिनांक 20/12/22 जेर धारा 354 आईपीसी दर्ज़ की गई है। 

पुलिस अधीक्षक मण्डी शालिनी अग्निहोत्री ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है व मामले को लेकर तफ्तीश जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विशेष- राहुल गांधी से "भारत जोड़ो यात्रा" को जनहित में रोकने का आग्रह, या "कोरोना प्रोटोकॉल" फॉलो करें, केंद्र ने लिखी चिट्ठी

Wed Dec 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला/दिल्ली हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पीएम से मिलने से पहले कोरोना पॉजिटिव आने के बाद केंद्र सरकार को एक बार फिर कोरोना की याद आ गई है। इसी की आड़ में अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की तैयारी की जा रही […]

You May Like

Breaking News