जल्दी से जल्दी शरू करें शी-हाट का निर्माण – आशुतोष गर्ग

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

नेचर पार्क बबेली मे बनने वाले शी-हाट के निर्माण बारे उपायुक्त कार्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया ।

इस बैठक मे जिला परिषद कार्यालय के अधिशाषी अभियन्ता टेकचन्द शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि बबेली मे निर्मित होने वाले शी-हाट का प्राकलन तैयार कर लिया गया है जो 1 करोड़ रूपये से अधिक है लेकिन इसके निर्माण हेतु 65लाख रूपये का बजट उपलब्ध है। 

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बीडीओ तथा पीओ डीआरडीए को निर्देश देते हुये कहा कि इस शी- हाट का निर्माण जल्दी से जल्दी करवायें और  इसके निर्माण कार्य मे जो भी उपलब्ध बजट से अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी उपलब्ध करवा दी जायेगी।

इस कार्य को कब शुरू करना है इसका जल्दी से जल्दी निर्णय लेकर एक प्लान तैयार करें और निर्माण  कार्य शुरू करवायें ।

Share from A4appleNews:

Next Post

लोगों को सोशल ऑडिट के माध्यम से कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

Sat Jun 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश की कुल 3615 ग्राम पंचायतों में से 863 पंचायतों में सोशल ऑडिट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ-साथ लोगों के बीच जाकर इन योजनाओं […]

You May Like

Breaking News