file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

HPU में पर्यटन को बढ़ावा देने, चुनौतीयों और कोरोना से उभरने के विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन में चर्चा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल पर्यटन को बढ़ावा देने , चुनौतीयो और कोरोना से हुए नुकसान से उभारने के विषयो पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में टूरिज्म कॉनकलेव -2021 की शुरुआत हुई।

पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय इस कानकलेव मे टूरिज्म विशेषज्ञ , रिसर्चर, व्यवसायी और विश्वविद्यालय के छात्रो ने भाग लिया।

इस सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए हिमाचल विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग के चेयरमैन डा नागेश ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन से पर्यटन के लिए जो निचोड़ प्राप्त होगा उसे हिमाचल पर्यटन विभाग और हिमाचल सरकार को सौंपा जाएगा ताकि हिमाचल पर्यटन के लिए भविष्य मे बेहतर योजनाओ का आधार बने।

हिमाचल पर्यटन को लेकर इस सम्मेलन मे विशेषज्ञो ने अपने विचार रखे और पर्यटन की विभिन्न चुनौतीयो पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। विश्वविद्यालय के वोकेशनल स्टडीज के प्रोफेसर डॉ नितिन व्यास ने बताया कि सम्मेलन मे हिमाचल टूरिज्म को बढ़ावा देने के अलावा कोरोना से उभरने के विषय पर मुख्यत चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन मे हुई विस्तृत चर्चा को पर्यटन विभाग और हिमाचल सरकार को सौंपा जाएगा ताकि हिमाचल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मिले।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में कर्मचारियों को फिलहाल नहीं मिलेगी पुरानी पेंशन, विधानसभा में सरकार का जवाब

Sat Dec 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को फिलहाल पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन एक सवाल के लिखित उत्तर में सरकार ने कहा है कि नई पेंशन व्यवस्था केंद्रीय कर्मचारियों तथा लगभग सभी राज्यों के कर्मचारियों पर लागू है। इसलिए वर्तमान समय में पुरानी […]

You May Like

Breaking News