चिकित्सकों की मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी चिकित्सक संयुक्त संघर्ष समिति की 2 घण्टे की पेन डाउन स्ट्राइक, वर्चुअल बैठक में हुआ फैसला

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश चिकित्सक संयुक्त संघर्ष समिति की वर्चुअल बैठक 21 फरवरी को समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सूद की अध्यक्षता में हुई । जिस का संचालन प्रदेश चिकित्सक संघर्ष समिति के महासचिव डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने किया।

इस बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से फैसला किया कि जब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वस्थ होकर प्रदेश वापस नहीं आ जाते, तब तक चिकित्सकों के संघर्ष को और तेज नहीं किया जाएगा। बल्कि तब तक केवल 2 घंटे की पेन डाउन और गेट मीटिंग्स 9:30 से 11:30 बजे तक यथावत जारी रहेगी।


समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सूद ने प्रदेश के सभी चिकित्सकों का धन्यवाद किया कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और सब एक दूसरे को पूर्ण रुप से समर्थन दे रहे हैं।

महासचिव डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हम प्रदेश की जनता से भी प्रार्थना करते हैं कि वह भी हमारे इस संघर्ष में सरकार को जगाने का काम करें ।

पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि इस पेन डाउन स्ट्राइक के दौरान सभी चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवाएं जारी रखी और आगे भी यह आपातकालीन सेवाएं और कोविड-19 सेवायें जारी रहेंगी।

उन्होंने सरकार से चिकित्सकों के मसले को गंभीरता पूर्वक लेने की भी सरकार से गुजारिश की। बैठक में डॉ मुकुल भटनागर, डॉ घनश्याम वर्मा डॉक्टर मानिक सहगल ,डॉ विशाल जमवाल, डॉक्टर दिलबाग ठाकुर, डॉ अंकुर गौतम ,डॉक्टर आदित्य कश्यप डॉक्टर मधुर गुप्ता ने वेटरनरी मेडिकल संघ की तरफ से ,डॉक्टर प्रदीप कश्यप, डॉक्टर अरुण राणा ने प्रदेश डेंटल मेडिकल ऑफिसर संघ की तरफ से हिस्सा लिया

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम ठाकुर को 5 दिन बाद मिली AIMS दिल्ली से छुट्टी, कल दोपहर बाद पहुंचेंगे शिमला

Mon Feb 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 5 दिन उपचार के बाद एम्स दिल्ली से छुट्टी मिल गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के व डॉक्टरों के अनुसार अब उनका बुखार नियंत्रण में है और पूरी तरह से स्वस्थ है। वह मंगलवार को शिमला लौटेगे। इसके लिए बाकायदा टूर प्रोग्राम भी […]

You May Like