file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शिमला शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा के लेकर HOFF ने की समीक्षा, कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
वन विभाग हिमाचल प्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख राजीव कुमार ने वन मंडल शहरी और ग्रामीण के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में गत दिनों में शिमला शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान विभिन्न भवनों, पेड़ों और भूस्खलन से हुए नुकसान का आँकलन किया।


उन्होंने इन क्षेत्रों में कार्यरत वन राजिकों, उपवन राजिकों, वनरक्षकों एवं अन्य सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय सभी कर्मचारियों ने दिन-रात एक कर कार्य किया है।

विभिन्न स्थानों पर हो रहे खतरे को आँकते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने खतरनाक पेड़ों को हटाने के कार्यों में जो बहुमूल्य भूमिका निभाई उसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

बैठक के दौरान प्राकृतिक आपदा में आई विभिन्न कठिनाइयों के पहलुओं पर भी चर्चा की गई तथा सुझाव भी लिए गए जिससे भविष्य में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए सहायता मिल सके।

बैठक में अनीश शर्मा वन मंडल अधिकारी मुख्यालय, कृष्ण कुमार वन मंडल अधिकारी ग्रामीण, अनीता भारद्वाज वन मंडल अधिकारी शहरी, सौरभ जिंगटा वन परिक्षेत्र अधिकारी शहरी, मोहन सिंह चंदेल वन परिक्षेत्र अधिकारी ग्रामीण, एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

IGMC में एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं हिमकेयर और आयुष्मान भारत की सुविधा, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायज़ा

Mon Aug 28 , 2023
स्वास्थ्य मंत्री ने आईजीएमसी एवं डीडीयू अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा एप्पल न्यूज़, शिमला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आईजीएमसी […]

You May Like

Breaking News