कांग्रेस के गढ़ रामपुर बुशहर में भाजपा का खेला, कांग्रेस पार्षद करण शर्मा को बनाया नगर परिषद अध्यक्ष, रोहित नेगी उपाध्यक्ष, MLA का वोट भी नहीं आया काम

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow


एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा खेला नगर परिषद चुनाव में देखने को मिला. पहली बार कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने किला फतह किया और पहली बार ही कांग्रेस से जीता पार्षद भाजपा में शामिल होकर भाजपा से अध्यक्ष बना और कांग्रेस को पटखनी दी.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के गढ़ में विधायक नन्दलाल ने भी वोट डाला लेकिन भाजपा ने ऐसा खेला किया कि कांग्रेस चारों खाने चित्त हो गई.
नगर परिषद रामपुर के नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक आज नगर परिषद के बैठक कक्ष में अधिकृत अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाया गया।


निर्वाचन में नगर परिषद रामपुर के सभी 09 वार्डों के नव निर्वाचित पार्षदों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल ने भी बैठक में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-04 से पार्षद करण शर्मा तथा वार्ड संख्या-09 से पार्षद विशेषर लाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-02 से पार्षद रोहित नेगी तथा वार्ड संख्या-03 से पार्षद जयश्री ने अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत किए।


मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत अध्यक्ष पद के लिए करण शर्मा तथा उपाध्यक्ष पद के लिए रोहित नेगी विजयी घोषित किए गए।
निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत अधिकृत अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण शर्मा तथा उपाध्यक्ष रोहित नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रामपुर नगर परिषद के इस चुनाव परिणाम को स्थानीय राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। कांग्रेस के मजबूत गढ़ में भाजपा की यह जीत राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News