file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सीमा कालेज रोहड़ू बनी ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

जूनियर यूथ क्लब भद्राश द्वारा आयोजित ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीमा कॉलेज रोहरू और बुशहर बी. एड. कॉलेज नोगली के मध्य खेला गया। जिसमे सीमा कॉलेज रोहरू ने बुशहर बी. एड. कॉलेज नोगली को 4 – 1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विनोज नेगी हिमाचल प्रदेश वन विभाग वॉलीबॉल टीम के कप्तान व पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विनाेज नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सीमा कॉलेज रोहरू के सुजल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बेस्ट स्पाइकर सीमा कॉलेज रोहरू के अभिषेक को चुना गया, बेस्ट लिफ्टर बुशहर बी. एड. कॉलेज नोगली के अक्षित को चुना गया।

इस मौके पर मुख्यातिथि विनाेज नेगी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर गांव में इस प्रकार की खेल गतिविधियां होती रहनी चाहिए जिससे युवाओं का शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक स्तर भी विकसित होगा।

विनोज नेगी ने क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह किया कि आप क्षेत्र और युवाओं को आगे लाने की एक अहम कड़ी है। महिलाएं जितनी जागरूक होगी क्षेत्र भी उतना ही विकसित होगा।

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जसवीर ठाकुर जिला इंटक अध्यक्ष, अश्वनी शर्मा प्रदेश सचिव हिमाचल युवा कांग्रेस, कुलदीप गोस्वामी, रमेश सिंघा, विवेक शर्मा, प्रियांशु, रोहित डोगरा, प्रदीप, चेतन व अन्य मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू की भाषा "टपोरी" जैसी, उन्हीं के कारण बिगड़ा सरकार का गणित- बलबीर वर्मा

Fri Apr 12 , 2024
 एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार का गणित स्वयं ठीक नहीं है और वह खुद गणित का सवाल उठा रहे हैं। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से […]

You May Like

Breaking News