रात करीब 3 बजे कमरे से बरामदे में निकलते ही भालू ने किया हमला, MGMC अस्पताल खनेरी में भर्ती
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर क्षेत्र में भालू के हमले का एक और मामला सामने आया है। ताजा घटना में ननखड़ी रेंज के अंतर्गत आने वाले संजय कुमार (42) भालू के हमले में घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए MGM अस्पताल खनेरी रामपुर में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय कुमार रात करीब 3 बजे अपने कमरे से बरामदे की ओर निकले थे। इसी दौरान वहां अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंचकर घायल का कुशलक्षेम जानेगी। विभाग की ओर से पीड़ित को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि रामपुर बुशहर और आसपास के क्षेत्रों में भालू के हमलों की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासन एवं वन विभाग से आग्रह है कि प्रभावित क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

















