file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू से मिलने पीटरहॉफ पहुंचे पूर्व CM जय राम- मिलाया हाथ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने आज पीटरहॉफ में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

लेकिन इस भेंट के कई मायने निकले जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने गर्मजोशी से सुक्खू से हाथ मिलाया। हो भी क्यों न पुरानी पेंशन बहाली के तुरन्त बाद जयराम मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं।

अब बैठक में क्या चर्चा रही ये तो जाहिर नहीं पर सूत्र बताते हैं कि पेंशन बहाली को लेकर सुक्खू फार्मूला पर जरूर चर्चा हुई होगी।

गौर हो कि इस बार विधानसभा में भाजपा की हार का सबसे बड़ा कारण पुरानी पेंशन का मुद्दा ही बना। जयराम ठाकुर ने तो विधानसभा के भीतर ही कह दिया था कि जिसे पेंशन चाहिए चयनव लड़े और पेंशन ले। इस बात पर सदन में भाजपा पक्ष की ओर से खूब ठहाके लगे थे।

अब कर्मचारियों ने सत्ता परिवर्तन करवा दिया और सीएम बनते ही पहली कैबिनेट में कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी।

सम्भवतः भाजपा के लिए ये एक बड़ा झटका होगा। इसका असर आगे 5 साल तक तो रहेगा ही साथ ही अन्य राज्यों में भी पड़ेगा। अब डैमेज कंट्रोल के लिए ही इस भेंट का सम्बंध जोड़ा जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने तत्तापानी में मकर सक्रांति मेले में लिया भाग बोले-युवाओं को रोज़गार प्रदान करने में लाएंगे पारदर्शिता

Sat Jan 14 , 2023
एप्पल न्यूज़, तत्तापानी करसोगमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मण्डी जिला के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में जिला स्तरीय मकर सक्रांति मेले के अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के पश्चात सरकार ने सर्वप्रथम यह निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री, मंत्रीगण […]

You May Like

Breaking News