नादौन में भीषण सड़क हादसा, HRTC बस से टकराई कार, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

एप्पल न्यूज़, नादौन/हमीरपुर
नादौन के अम्ब–नादौन रोड पर रक्कड़ के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार की टक्कर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस से हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 6 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर आमने-सामने हुई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार या ओवरटेक करने की कोशिश हादसे का कारण हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

वोकेशनल ट्रेनर की 5 दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग में प्रदेश भर के 85 ट्रेनर कुल्लू में सीख रहे प्रशिक्षण की बारीकीयां

Wed Feb 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, कुल्लूडाइट कुल्लू में व्यावसायिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, प्रशिक्षकों के क्षमता विकास तथा विद्यार्थियों के बेहतर कौशल विकास के लिए 5 दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग वोकेशनल ट्रेनर्ज के लिए काफी कारगर सिद्ध हो रही है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन रिसोर्स पर्सन वित्त एवं लेखा विभाग के अनुभाग अधिकारी सुनील शर्मा […]

You May Like

Breaking News